सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष बने न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह
पटना | कालाबाजारीनिवारण एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1980 के तहत सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश नवनीति प्रसाद सिंह को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में पटना हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश आदित्य नारायण चतुर्वेदी और रेखा कुमारी को मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश की सहमति है। इस संबंध में खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।