अनशन पर बैठी छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई
पटना| पटनावीमेंस कॉलेज की छात्राओं का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एक छात्रा की हालत नाजुक है, जबकि परवेज अशरफी, मुकेश कुमार का भी स्वास्थ्य गिर रहा है। इससे आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने विवि मुख्यालय और डीडीई कार्यालय को बंद करा दिया। परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में सोमवार से छात्राएं अनशन पर हैं। एआईएसएफ के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रणय ने कहा कि छात्राओं की हालत बिगड़ रही है, लेकिन कॉलेज या विवि प्रशासन पहल नहीं कर रहा है। इधर, जन अधिकार छात्र परिषद के महासचिव आजाद चांद ने कहा कि छात्राओं की बिगड़ती हालत के बावजूद विवि प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।