बच्चों ने बनाए कई मॉडल
पटना|आज काविज्ञान ही कल की तकनीक है। होली मिशन सेकेंडरी स्कूल खगौल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में इस उक्ति को चरितार्थ किया। पहली से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। सौर ऊर्जा, टेलिस्कोप, हॉवर क्राफ्ट, प्रोजेक्टर, लिफ्ट, सोलर कुकर आदि मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। अभिभावकों और अध्यापकों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।