सीमेज : 26 स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट
पटना|सीमेज कॉलेजके बीसीए के 26 स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट हुई है। निदेशक नीरज अग्रवाल ने बताया कि टीसीएस की ओर से पहली बार किसी कैंपस में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की प्लेसमेंट की गई है। हालांकि अभी दूसरी सूची भी जारी होनी है। ऐसे में चयनित छात्रों की संख्या और बढ़ेगी। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद इन्हें भारत या विदेश में स्थित टीसीएस के सेंटर पर नौकरी मिलेगी। सैलरी 1.80 लाख से 4 लाख तक संभव है। डीन नीरज पोद्दार ने बताया कि कॉलेज में छात्रों को इंटरव्यू से पहले इंटरव्यू हैंडलिंग स्किल पर फोकस किया जाता है। इसका फायदा मिलता है।