मगध महिला कॉलेज में शॉर्ट रिसर्च प्रेजेंटेशन
पटना|मगध महिलाकॉलेज में बुधवार को छात्राओं ने शाॅर्ट रिसर्च प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पर्शियन, दर्शन विभाग आदि की छात्राओं ने महिलाओं की समस्याएं एवं समाधान, बाल विवाह, नागार्जुन, मिर्जा गालिब, सुभद्रा कुमारी चौहान अादि पर शाॅर्ट रिसर्च प्रस्तुत किया। छात्राओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर नंबर दिए गए। मूल्यांकन के लिए पीयू इंग्लिश डिपार्टमेंट के अध्यक्ष राधामोहन सिंह, दूर शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर दिलीप राम, बीएन कॉलेज के उर्दू डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ. नौशाद अहमद आतिर मौजूद रहे। प्राचार्या डॉ. आशा सिंह, डॉ. अरुणा चौधरी, डॉ. इंदू मौआर आदि भी उपस्थित रहे।