राजधानी में गुड फ्राइडे की तैयारी शुरू, चर्चों में हुई प्रार्थना
पटना | राजधानीमें गुड फ्राइडे की तैयारी चल रही है। कैथोलिक ईसाइयों ने बुधवार से उपवास परहेज रखते हुए चर्चों में प्रार्थना शुरू कर दी गई है। सुबह में मिस्सा के दौरान धर्म गुरुओं ने कैथोलिक ईसाइयों के माथे पर पवित्र राख़ को क्रूस के चिह्न के रूप में लगाते हुए उन्हें यह स्मरण कराया कि हे मानव तू मिट्टी से बना है, मिट्टी में मिल जाएगा। शाम में भी चर्चों में मिस्सा के दौरान यही प्रक्रिया दुहराई गई। प्रार्थना के दौरान सियाचीन ग्लेशियर के 35 फीट बर्फ के नीचे से जीवित निकाले गए लांस नायक हनुमंथप्पा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए भी सभी ने प्रार्थना की। यह जानकारी अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के सचिव एसके लारेंस ने दी।