पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिम्मत है तो सरकार स्पीडी ट्रायल चलाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|पूर्व उपमुख्यमंत्रीसुशील मोदी ने कहा कि सत्ताधारी दल के विधायकों में अपराध की दुनिया में एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ मची है। जदयू विधायक चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ छेड़खानी करते हैं तो कांग्रेसी विधायक लड़की का अपहरण। गठबंधन का बड़ा भाई होने के नाते राजद विधायक दो कदम आगे बढ़कर नाबालिग लड़की से बलात्कार कर सबसे आगे निकल जाते हैं। क्या नीतीश कुमार इसे ही कानून का राज बता रहे हैं? सरकार में अगर हिम्मत है तो सत्ताधारी दल के आरोपित विधायकों के सभी मामले में स्पीडी ट्रायल कर अविलंब इन्हें सजा दिलाएं।

राजद बताए कि जन दबाव में जिस राज बल्लभ यादव को आज पार्टी से निलंबित करने का नाटक किया जा रहा है, 1994 में बलात्कार के एक मामले का आरोपित होने के बावजूद 2000 में मंत्रिमंडल में शामिल क्यों कर लिया था? सरकार को बताना चाहिए कि महिला यात्री के साथ छेड़खानी के आरोपित जदयू विधायक सरफराज को कुछ घंटों में थाने से जमानत देकर छोड़ देने के बाद अब तक कौन सी कार्रवाई हुई? जदयू की जिस विधायक की गाड़ी में और जिस सांसद के सहयोग से अवधेश मंडल जैसा कुख्यात थाने से फरार हुआ, उन सांसद विधायक के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई?

खबरें और भी हैं...