निगमकर्मियों की हड़ताल से पटना की हालत हुई खराब : अरुण
पटना|विधानसभा मेंविरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि नगर निगमकर्मियों की हड़ताल के कारण राजधानी कूड़े में तब्दील हो गई है। सब्जीबाग, राजेंद्रनगर, बुद्धमूर्ति, कदमकुआं सहित कई जगहों पर नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं, सरकार जिला प्रशासन हड़ताल तोड़ने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा।