पटना|नेताजी सुभाषचंद्र बोस होम्योपैथिक सेवा संस्थान के सचिव डॉ. धमेंद्र ने कहा कि होम्योपैथ से कई असाध्य राेगों का इलाज संभव है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। चिकन पॉक्स जैसी बीमारियों में भी होम्योपैथ कारगर है। गर्मी के मौसम में चिकन पॉक्स बहुत तेजी से फैलता है।