बुद्ध का संदेश फैलाने निकले दो जादूगर
पटना| बुद्धके संदेशों से आमजन को रू-ब-रू कराने के लिए जादूगर ध्रुव कुमार और महानंद ने आंखों पर पट्टी बांध मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत बुद्ध स्मृति पार्क से शुरू हुई यात्रा बोधगया के कालचक्र मैदान पहुंची। इससे पहले मौर्यालोक परिसर में पटना नगर निगम के स्थायी समिति के सदस्यों ने दोनों जादूगर के आंखों पर पट्टी बांधी। जादूगरों ने इसे जादू शांति यात्रा नाम दिया।