मेले में बच्चों ने खूब की मस्ती
पटना | लायंसक्लब ऑफ पटना प्रियदर्शनी की ओर से रविवार को मेले का उद्घाटन लायन अनुपम सिंघानिया ने किया। मेले में बच्चों के लिए मनोरंजन के विभिन्न तरह के खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रेम रतन धन पायो, रंग दे मुझे गेरूआ आदि गानों पर डांस किया। मेले के आयोजन में पुष्पा सिन्हा, पुष्पा सिंह, कृष्णा चक्रवर्ती, रानी गुप्ता, शांता, डॉ सरिता और क्लब की प्रेसीडेंट मेनका मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई।