पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छह वर्षों में जारी नहीं हो सका एनओसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | राज्यशिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद छह वर्षों में एक शोध पदाधिकारी को पासपोर्ट बनवाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं कर सका। शोध पदाधिकारी रवींद्र कुमार अवस्थी ने वर्ष 2010 में पासपोर्ट बनवाने के लिए एनओसी का आवेदन किया था। निदेशक के स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के पास अर्जी लगाई। निदेशक प्रशासन सह संयुक्त सचिव ने परिषद के निदेशक को एनओसी जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर कहा कि अब मानसिक रूप से परेशान हूं। मुझे कोर्ट मानवाधिकार आयोग जाने की अनुमति दी जाए।

खबरें और भी हैं...