पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • चैंबर अध्यक्ष करेंगे कपड़ा व्यवसायियों का नेतृत्व

चैंबर अध्यक्ष करेंगे कपड़ा व्यवसायियों का नेतृत्व

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|राज्य सरकारद्वारा कपड़े पर वैट लगाए जाने के उपरांत वस्त्र व्यवसायियों में असंतोष को समाप्त करने के लिए रविवार को बिहार चैंबर में एक बैठक हुई। बैठक में बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ओपी साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में टेक्सटाइल चैंबर ऑफ काॅमर्स के प्रधान सचिव रंजीत सिंह तथा नाॅर्थ बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मुजफ्फरपुर के मोती लाल छापरिया आदि ने भाग लिया। कपड़े पर अधिरोपित वैट के मामले में ओपी साह को सरकार से सारी वार्ता करने का अधिकार सौंपते हुए व्यवसायियों ने विरोध प्रदर्शनों वापस ले लिया। मौके पर राजकुमार अग्रवाल, शशि मोहन, राजेंद्र मित्तल, अशोक कुमार चांडक अादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...