पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संविदा चिकित्सकों को नियमित किया जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|संविदा परकार्यरत चिकित्सकों को अविलंब नियमित किया जाए। लगातार धरना-प्रदर्शन के बावजूद सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया जा रहा है। यह हमारे साथ धोखा है। रविवार को आईएमए हॉल में कान्ट्रेक्ट डाॅक्टर्स एसोसिएशन बिहार एवं बिहार स्टेट डेंटल हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉ. रमण ने की। मौके पर डॉ. ठाकुर मुकेश सिंह चौहान, राजीव कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार आर्या, डॉ. नदीम अख्तर, डॉ. नील कमल, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. रितेश राज, डाॅ. संतोष कांत, डॉ. राजकिशोर राय, डॉ. कृतिवर्धन, डॉ. रोहित, डॉ. आनंद मोहन शुक्ला, डॉ.राजीव रंजन, डॉ. प्रियंका कुमारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...