पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नन्हे बच्चों ने दिखाया रैंप पर जलवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|पटना डांसएकेडमी ने रविवार को भारतीय नृत्य कला मंदिर में किड्स डांस और रैंप शो आयोजित किया। कार्यक्रम का उद‌्घाटन वंदना किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में काफी प्रतिभा है। उन्हें ऐसे आयोजन से बढ़ावा और प्लेटफॉर्म मिलता है। इसके बाद डांस और रैंप शो शुरू हुआ। संस्थान के 45 बच्चों के ग्रुप ने गणेश वंदना पर डांस किया। इसके बाद वेस्टर्न डांस की धूम शुरू हुई। चार वर्षीय मी देजा, आद्या, अंतरा, अनन्या ने डांस प्रस्तुत किया। दूसरे चरण में चार-पांच साल के बच्चों ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। मौके पर निदेशक शिव कुमार, डॉ. शशि रंजन, राखी शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...