पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिना सलाह एंटीबायोटिक्स सेवन का हो रहा दुष्प्रभाव

बिना सलाह एंटीबायोटिक्स सेवन का हो रहा दुष्प्रभाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंटीबायोटिक्सके प्रतिरोध से भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को खतरा है। इस समस्या का निदान ढूंढना काफी आवश्यक है। भारत में कठोर कानून के बावजूद लोग एंटीबायोटिक्स का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के कर रहे हैं। इससे शरीर में कई दुष्प्रभाव हो रहे हैं।

यूसीएल स्कूल ऑफ फार्मेसी (यूके) के भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ. शोजेब हैदर ने ये चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम एंटीबायोटिक्स के प्रतिरोध को निष्क्रिय करने के लिए शोध कर रही है। जल्द ही इसके उत्साहवर्धक परिणाम मिलेंगे। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के अंतिम दिन रविवार को उन्होंने ये जानकारी दी।

बीआईटी सभागार में फर्स्ट इंटरनेशनल कांफ्रेंस आॅन ह्यूमन इम्प्लीकेशन्स ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन यूएसए की यूनिवर्सिटी टेनेसी हेल्थ साइंस सेंटर मेम्फिस में कार्यरत प्रो. सुभाष एस चौहान ने पैंक्रियाटिक कैंसर (पैनसीए) से संबंधित तथ्य पेश किए। उन्होंने बताया कि अमेरिका में कैंसर से संबंधित मृत्यु होने का यह चौथा सबसे बड़ा कारक है। सम्मेलन के अंतिम दिन भी कई शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।

खबरें और भी हैं...