पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • शहर के चार वार्डों मेंे घर घर से कचरा उठाएगा नगर निगम

शहर के चार वार्डों मेंे घर-घर से कचरा उठाएगा नगर निगम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर घर से कचरा उठाने में अभी कई प्रक्रियाएं बाकी

हड़ताल पर गए चतुर्थवर्गीय कर्मचारी, सफाई हो गई ठप

पटना| शहरके लोगों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गंदगी झेलनी होगी। नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। इससे सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। इस बीच, नगर आयुक्त जय सिंह ने सभी अंचलों को वैकल्पिक व्यवस्था करने और हड़तालियों की सूची भेजने का निर्देश दिया है। हड़ताल पर गए सफार्इकर्मियों और अन्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने मौर्यालोक स्थित निगम कार्यालय के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि, पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के अलावा अन्य सफार्इकर्मियों के यूनियन ने इसमें भाग नहीं लिया। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने दावा किया कि सफाई कार्य सामान्य रूप से हो रहा है। नगर निगम स्टाफ यूनियन के नेता चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि जब तक नगर निगम प्रशासन 24 जून, 2015 और आठ अगस्त, 2015 को हुए समझौतों को लागू नहीं करता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। नगर आयुक्त यूनियन से बात नहीं कर रहे हैं। उधर, नगर आयुक्त ने बताया कि हमने अपने कार्यकाल में निगमकर्मियों के हक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनमें 234 अनुकंपाधारियों की बहाली, कर्मियों के पीएफ फंड के अलावा पेंशन के मामले शामिल हैं। यूनियन के नेता बात करते हैं, तो उचित मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। निगमकर्मी हड़ताल से वापस नहीं आते हैं, तो उनके वेतन की कटौती कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सिटी अंचल के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन आजीवनपारिवारिक पेंशन देने, अनुकंपा पर बहाली करने और पिछले समझौते को लागू करने की मांग को लेकर पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के बैनर तले सिटी अंचल के तृतीय चतुथवगीय कर्मचरियों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पूरा कामकाज ठप हो गया। कर्मचारियों का कहना है कि तीन दिनों तक सांकेतिक हड़ताल के बाद भी मांगों पर विचार नहीं हो रहा है। प्रदर्शन में मो. आरिफ, मोती लाल शर्मा आदि मौजूद थे।

^सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कर्इ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अगर योजनाएं जमीन पर उतरती हैं, तो इसका लाभ शहर को मिलेगा। -अफजल इमाम, मेयर

3, 41, 44 66 :इन वार्डों में शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन

हर वार्ड में 5-5 मजदूर

इसकेअलावा सभी वार्डों में पांच-पांच अतिरिक्त मजदूर दिए जाएंगे। आयुक्त ने बताया कि हाल में बहाल 234 अनुकंपाधारियों को तैनात किया जाएगा। दैनिक मजदूरों की मजदूरी से प्रतिदिन 12 फीसदी पीएफ काटा जाएगा।

नगर आयुक्त की ओर से कर्इ संलेख लाए गए थे, जिन पर चर्चा नहीं हो सकी। शौचालयों को सुलभ इंटरनेशनल को देने, डबल इंट्री अकाउंट सिस्टम, सीए फर्म आदि मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई।

पटना|भले हीसशक्त स्थाई समिति ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए निविदा निकालने पर मुहर लगा दी है। लेकिन लोगों को कचरा कलेक्शन शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक- निगम 15 दिन के भीतर निविदा निकालने के लिए आईपीआरडी को देगा। इसके बाद निविदा प्रकाशित होगी। निविदा के लिए एक माह तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति का मामला आएगा। िफर सशक्त स्थाई समिति इसके बाद बोर्ड में जाना होगा। वहां से नगर आयुक्त के वर्क आॅर्डर से योजना जमीन पर उतरेगी।

निरीक्षणकरेंगे नगर आयुक्त : नगरआयुक्त फरवरी से मार्च तक सभी अंचलों का निरीक्षण करेंगे। आयुक्त टैक्स की वसूली की रसीद, हर होल्डिंग से संपर्क करने संबंधी पंजी, सफाई उपकरणों आदि की जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं...