कामगारों को मिलेगा उपार्जित अवकाश
पटना | बिजलीकंपनी में काम करने वाले कामगारों को 11 दिन पर एक दिन का उपार्जित अवकाश मिलेगा। बिहार-झारखंड राज्य विद्युत परिषद फिल्ड कामगार यूनियन के महासचिव अमरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी प्रत्यय अमृत ने यूनियन के साथ हुई वार्ता के दौरान आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उपार्जित अवकाश के साथ 8,16 और 24 वर्ष पर एसीपी एवं मेडिकल री-इनवेस्टमेंट की सुविधा अभियंताओं की तरह कामगारों को बिजली कंपनी देगी। मौके पर प्रबंधन और यूनियन के सदस्य मौजूद थे।