पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कर्मचारी 11 से हड़ताल पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | प्रगतिशीलविद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बिजली कंपनी में कार्यरत 7500 मानव बलों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि श्रम विभाग के अनुरूप मानदेय देने, फ्रेंचाइजी से मुक्त करने सहित 11 सूत्री मांगों पर कंपनी विचार नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पंचायत परिषद सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पावर वर्कर्स यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष प्रमिला देवी, महामंत्री महेश प्रसाद, मोर्चा के शैलेश कुमार, रामाकांत सिंह, राजीव मौर्या आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...