पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लूटपाट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | मोतिहारीके सब-रजिस्ट्रार यशवंत कुमार के श्रीकृष्णापुरी के आशीर्वाद अपार्टमेंट फ्लैट संख्या-201 में 6 जनवरी की शाम हुई सशस्त्र लूट के मुख्य आरोपी शिवम कुमार को पुलिस ने इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बिट्टू सिंह सहित दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शिवम ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि गुलदस्ता लेकर वह खुद फ्लैट में गया था। बिट्टू उसके अन्य साथी साथ थे। इस लूट के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों का स्केच जारी किया था। शिवम ने बताया कि अपार्टमेंट के तीन-चार फ्लैट निशाने पर थे। फ्लैट नंबर-201 को ही लूटने का कोई इरादा नहीं था। डोर बेल बजाने पर जब फ्लैट का दरवाजा खुला तो अंदर घुसकर लूटपाट की।

खबरें और भी हैं...