पटना | नगरआयुक्त जय सिंह ने अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी काम काज में बाधा पहुंचने के आरोप में चार लोगों पर कार्रवाई करने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त से निर्देश मांगा है। इसमें हनुमान नगर के गैलेक्सी अस्पताल, न्यू हरि भार्इ साड़ी वाला, बच्चा बाबू और शिव शंकर प्रसाद पर शामिल हैं।