दरभंगा हाउस में छात्रों ने बेंच-शीशे तोड़े
पटना | पटनाविवि के स्नातकोत्तर राजनीतिशास्त्र के छात्र आपस में भिड़ गए। दरभंगा हाउस में सेकेंड सेमेस्टर के छात्रों में क्लास रूम में लड़की को लेकर विवाद हुआ। थोड़ी देर बाद सेकेंड सेमेस्टर का हॉस्टल में रहने वाला छात्र अपने ग्रुप के साथ आया और विभाग के दरवाजे और शीशे तोड़ डाले। करीब आधे घंटे तक दरभंगा हाउस में अफरातफरी मची रही।