अन्य फैसले
{जेपी सेनानी सम्मान योजना के तहत सेनानियों को पेंशन भुगतान के लिए 7.52 करोड़ रुपए की स्वीकृति {शहरी स्थानीय निकायों में स्वच्छ प्रतियोगिता के लिए मुख्यमंत्री आदर्श नगर निकाय प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति {मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत किशनगंज जिला में 650 किमी ग्रामीण सड़कों का हाइब्रिड एम्युनिटी मॉडल के आधार पर निर्माण एवं 10 साल के लिए रखरखाव की मंजूरी दी गई। योजना के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई। {नाॅर्थ एवं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को विद्युत क्रय मद में ऊर्जा एवं ऊर्जा प्रतिष्ठानों के विद्युत विपत्रों के भुगतान के लिए सब्सिडी की राशि 200 करोड़ रुपए की स्वीकृति {बिहार राज्य विद्युत बोर्ड के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनफंडेड टर्मिनल बेनीफिट दायित्व के भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 में अतिरिक्त 459.45 करोड़ रुपए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड को दो किस्तों में उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई {अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत केंद्र प्रायोजित अल्पसंख्यकों के बहु क्षेत्रक विकास योजना के तहत निर्माणाधीन पाॅलिटेक्निक काॅलेज भवन/छात्रावास भवन निर्माण के लिए विशेष राज्यांश 35 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति के साथ 48 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है {कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी, पटना को वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्थापना व्यय के लिए 30 लाख की सहायक अनुदान की स्वीकृति दी गई {मृदा स्वास्थ्य जांच योजना के लिए 7 करोड़ रुपए , कृषि यांत्रिकीकरण मद में 1.72 करोड़ {राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत परियोजना प्रबंधन दल अंतर्गत संविदा पर नियोजित एवं कार्यरत राज्य एवं जिला स्तरीय परामर्शी तथा तकनीकी सहायकों का वर्ष 2015-16 के लिए सेवा अवधि विस्तार {गन्ना उद्योग विभाग के अंतर्गत माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा पारित आदेश के आलोक में बिहार राज्य चीनी निगम की सुगौली इकाई के अस्थायी कर्मियों के बकाया वेतनादि के भुगतान के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से गैर योजनांतर्गत ऋण एवं अग्रिम मद में 33 लाख की स्वीकृति दी गई {जल संसाधन विभाग के अंतर्गत भागलपुर जिलांतर्गत गंगा नदी के बाएं तट पर खैरपुर, राघोपुर अकिदतपुर एवं शंकरपुर ग्रामों के निकट कटाव निरोधक कार्य और ईस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्परों के पुर्नस्थापना के लिए 44.79 करोड़ की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति {आईजीआईएमएस में एमबीबीएस और नर्सिंग कॉलेज के भवनों के निर्माण के लिए 586 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इस वित्तीय वर्ष में खर्च करने के लिए पांच करोड़ रुपए {पंचायत आम निर्वाचन 2016 में मतपत्रों की प्रिंटिंग सरस्वती प्रेस कोलकाता में कराए जाने को स्वीकृति