पटना- मुद्दों के दिवालियापन से गुजर रहे हैं सुशील मोदी : संजय सिंह
प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुशील मोदी इन दिनों मुद्दों के दिवालियापन से गुजर रहे हैं। सुमो बिहार सरकार के एससी-एसटी कल्याण विभाग पर रिसर्च कर रहे हैं और रोज एक एक मुद्दा पेश कर रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे फर्जी होते हैं। वैसे भी भाजपा वाले दलित वर्ग को दबाने में विश्वास रखते हैं। सुमो एससी-एसटी के साथ हमदर्दी नहीं रखते हैं, वे सिर्फ इनके नाम पर राजनीति करते हैं। सुमो याद रखें कि बिहार के एक भी एससी-एसटी के साथ नीतीश कुमार अन्याय नहीं होने देंगे।