पटना- नीतीश सरकार में उद्योग के नाम पर रंगदारी उद्योग : प्रेम कुमार
नेता प्रतिपक्ष डाॅ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में उद्योग के नाम पर सिर्फ रंगदारी उद्योग चल रहा है। शासन से बेखौफ अपराधी जिसे चाह रहे हैं, धमकी दे रहे हैं और उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। धमकी देकर लोगों की हत्या की जा रही है। तमाम घटनाओं के बाद भी राज्य सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि किसी मामले में कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं हो रही है।