नीतीश के बाद लालू से मिले बिहारी बाबू
पटना|भाजपा सांसदशत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात मंगलवार को लालू प्रसाद से हुई। पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के क्रम में वह लालू से मिले। उनके बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। लालू प्रसाद ने उनसे कुशलक्षेम पूछा। इसके पहले शत्रुघ्न सिन्हा सोमवार की रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे। एक समारोह में उनके बीच मुलाकात हुई।
बिहारी बाबू विधानसभा चुनाव के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की तारीफ करके अपनी पार्टी को असहज कर चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतीश कुमार पर टिप्पणी के बाद नीतीश के पक्ष में खड़े हो गए थे। हाल में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की उपेक्षा का मामला उठाकर भी उन्होंने पार्टी को सकते में ला दिया था।