पटना- जिला खनिज पदाधिकारी झकारी राम के खिलाफ चार्जशीट
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शेखपुरा के तत्कालीन जिला खनिज पदाधिकारी झकारी राम उनकी प|ी रेशमी देवी के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दिया है। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार झकारी राम ने आय से आय के ज्ञात स्रोतों से 6 करोड़ 19 लाख 54 हजार 598 रुपए की संपत्ति अर्जित की है, जो 645.69 प्रतिशत अधिक है। ईओयू के अनुसार यह अभी तक की सर्वाधिक अप्रत्यानुपातिक परिसंपत्ति है। 3 जनवरी 2014 को झकारी राम के तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। पटना में सूर्या बिहार कॉलोनी स्थित उनके आवास से 1.63 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे। साथ ही 8,82,394 रुपए के सोना-चांदी के जेवर और पटना, वाराणसी भभुआ में 22 प्लॉट के दस्तावेज बरामद किए गए थे।