संगठन विस्तार के लिए जदयू ने की जिला प्रभारियों की तैनाती
जदयूने संगठन के विस्तार के लिए जिलों में प्रभारियों की तैनाती कर दी है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के राज्य पदाधिकारियों को प्रभार सौंपे जाने का आदेश जारी किया। जिला प्रभारी अपने प्रभार वाले जिलों में संगठन को पंचायत स्तर तक ले जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 फरवरी को पटना में होनेवाली पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष अपने प्रभारी के सलाह से जिला कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी को सूचना देंगे, ताकि राज्य पार्टी जिला कार्यकारिणी का अनुमोदन कर सके। बिना प्रदेश इकाई के अनुमोदन के जिला कार्यकारिणी की सूची जारी नहीं होगी।
पूर्व मंत्री लेसी सिंह को पूर्णिया और पूर्णिया (नगर), नौशाद आलम को किशनगंज, डॉ. रंजू गीता को सीतामढ़ी, एमएलए गिरिधारी यादव को मुंगेर और बांका, वशिष्ठ सिंह को रोहतास, एमएलसी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को पटना (नगर) और बाढ़, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को मुजफ्फरपुर, दामोदर रावत को जमुई और लखीसराय, पूर्व एमएलसी राजू यादव उर्फ राजेश सिंह को नवादा और शेखपुरा, पूर्व एमएलए मंजीत सिंह को गोपालगंज और सारण, गणेश भारती को वैशाली, विनोद चौधरी को दरभंगा और दरभंगा (नगर), अभिराम शर्मा को जहानाबाद, भीष्म सहनी को बगहा, अरुण कुशवाहा को पश्चमी चम्पारण, कपिलदेव प्रसाद उर्फ भूवन पटेल को पूर्वी चम्पारण, अशरफ अंसारी को सीवान, विद्यासागर सिंह निषाद को मुजफ्फरपुर (नगर), आरती प्रधान को शिवहर, रामबालक सिंह को समस्तीपुर, रामेश्वर महतो को मधुबनी, मो. तनवीरूज्जमां ताज को सुपौल, मो. मुजाहिद आलम को अररिया, अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी को मधेपुरा, विजेंद्र नारायण यादव को सहरसा, मो. शमीम इकबाल को कटिहार और कटिहार (नगर), रवि ज्योति पासवान को खगड़िया, अभय कुशवाहा को बेगूसराय और बेगूसराय (नगर), संजय कुमार मंडल को भागलपुर, भागलपुर (नगर) और नवगछिया, परमहंस कुमार को नालन्दा और बिहारशरीफ, निहोरा प्रसाद यादव को अरवल, अजय पासवान को गया और गया (नगर), ललन राम को औरंगाबाद, श्याम बिहारी राम को कैमूर, राजनारायण पाण्डेय को बक्सर, प्रभु प्रसाद राम को भोजपुर और आरा (नगर), अरुण कुमार सिंह को पटना का जिला प्रभारी बनाया गया है।