पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • गांधी मैदान में 1 मार्च से होगा बसंत उत्सव

गांधी मैदान में 1 मार्च से होगा बसंत उत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसे 15 मार्च तक गांधी मैदान में वसंत की खुशबू बिखरेगी, जिससे वातावरण सुगंधित होगा तो रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पटनावासी झूमेंगे। लोगों के मनोरंजन और वसंत के महत्व से लोगों को रू-ब-रू कराने के लिए श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति, पटना प्रमंडल की ओर से पहली बार बसंत उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। उत्सव में फ्लावर प्रतियोगिता, पेंटिंग, निबंध, सिंगिंग, डांसिंग समेत कई तरह की प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन फी नहीं लगेगा। कार्यक्रम आयोजन के लिए सोमवार को प्री बिड मीटिंग हो चुकी है। 13 फरवरी को बिड खुलेगा उसके बाद तय किया जाएगा कि किस एजेंसी काे यह काम सौपा जाएगा।

वसंत उत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों आैर अंत भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा। यहां हर वर्ग के लिए हर दिन कई तरह की प्रतियोगिता चलेगी। महिलाओं के लिए कुकरी तो बच्चों के लिए पेंटिंग, डांसिंग और निबंध आदि प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति अपने घर के गार्डेन में लगाए गए आकर्षक फूल के पौधे को लाना होगा। विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

लजीज व्यंजनों का रहेगा स्टॉल

गांधीमैदान में आयोजित होने वाले वसंत उत्सव में इंटरटेनमेंट, एक्जिबिशन और लोगों के खाने पीने के लिए लजीज व्यंजनों का स्टॉल रहेगा। यह पंद्रह दिनों तक चलेगा। प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने बताया कि पहली बार वसंत उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वसंत उत्सव से कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसमें आने के लिए कोई फी नहीं लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...