आयुक्त के आदेश पर अफसरों का दावा हड़ताल बेअसर करेंगे, आज से उठेगा कूड़ा
हर तरफ कचरे का अंबार, पेयजल आपूर्ति भी बाधित
पटना| पटनानगर निगम स्टाफ यूनियन अपनी मांग पर अड़ा है। यूनियन नेता चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों के हक मांगने पर केवल समिति से प्रस्ताव पारित करता है। इसका कार्य आदेश नहीं निकाला जाता। ऐसे कर्इ मामले बीते साल से ही लटके हैं। जब तक दैनिक मजदूरी को आदेश निकाल कर 400 रुपए प्रतिदिन और आजीवन पेंशन के कार्य आदेश को नहीं निकाला जाता, हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के सचिव नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि मौर्यालोक के निगम कार्यालय के नीचे धरना-प्रदर्शन किया गया था। लेकिन निगम प्रशासन की ओर से वार्ता की पहल नहीं की गर्इ। यूनियन ने मजबूरन शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल शुरू की है।
शहर की गलियों में लगा रहा कचरे का अंबार।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को पटना नगर निगम के मुख्य कार्यालय के नीचे धरना देते निगमकर्मी।
{अनुकंपा अभ्यर्थी की नियुक्ति मामला
205की नियुक्ति की जा चुकी है। शेष के लिए सशक्त स्थायी समिति से जांच के बाद अनुमोदन लिया जाएगा।
{दैनिकमजदूर एवं संविदा
यहनीतिगत निर्णय है। वित्तीय क्षमता के आधार पर समिति में संलेख लाया जाएगा।
{आजीवनपारिवारिक पेंशन
समितिद्वारा पारित है। कार्यान्वयन किया जा रहा है।
{भविष्यनिधि की कटौती की स्वीकृति
दैनिकमजदूरों का प्राप्त मानदेय की आय 15 हजार से कम है। उनकी ईपीएफ कटौती का संलेख समिति द्वारा पारित किया गया था।
{ रात में सफाई करने वाले कर्मचारियों को दिन में लगाया जाए।
{ सफाई कार्य बाधित करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
{ जलापूर्ति के लिए स्थानीय लोगों को सहयोग करें।
{ हड़ताली कर्मचारियों की सर्विस ब्रेक की जाएगी।
नूतनराजधानी अंचल : कार्यपालक पदाधिकारी विशाल आनंद ने कहा कि अब रात में लगे सफार्इ मजदूरों को दिन में सफार्इ के लिए लगाया जाएगा। मुख्य सड़कों पर बड़े वाहनों से कचरा हटाया जाएगा। आसपास के अंचलों में भी मजदूरों को लाया जाएगा। पेयजल की व्यवस्था के लिए स्थानीय लोग का सहयोग लिया जाएगा।
कंकड़बाग अंचल : कार्यपालक पदाधिकारी इरफान आलम ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था करने में समस्या है, लेकिन हम रात में कचरा उठवाएंगे। इसके लिए हाइवा जेसीबी और ट्रैक्टर लगाए जाएंगे। अनुकंपा पर बहाल हुए नए सफार्इ कर्मियों के साथ ट्रैक्टर देकर दिन में कचरा उठाया जाएगा।
बांकीपुर अंचल : कार्यपालक पदाधिकारी अब्दुल हमीद ने कहा कि हमने अपने स्तर से बाइक सवारों को पेयजल की सप्लाई के लिए लगाया गया है। बड़े वाहन हाइवा, जेसीबी और ट्रैक्टर से कचरा उठाया जाएगा। अनुकंपा पर बहाल नए कर्मचारी भी सफाई में लगेंगे। जरूरत पड़ी तो होम गार्ड भी लगाए जाएंगे।
हड़ताल के तीसरे दिन शहर में कचरा का अंबार पसर गया। केवल नूतन राजधानी अंचल की मुख्य सड़कों को छोड़ दिया जाए, तो अन्य सभी अंचलों में हर जगह गंदगी दिखी। सब्जीबाग, राजेन्द्रनगर, वैशाली सिनेमा, स्टेशन रोड, बुद्ध मूर्ति, कदमकुआं, कुम्हार सिटी इलाका, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड के अलावा पटना सिटी के इलाकाें में भी हर तरफ गंदगी दिखी। यूनियन के लोगों ने कई जगहों पर पेयजल आपूर्ति बाधित करने की कोशिश की। वार्ड 22 के पार्षद संजीव ने बताया कि मेरे वार्ड के यूनियन के लोगों ने मोटर बंद कराने का प्रयास किया