राजेंद्रनगर टर्मिनल के प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक जा सकेंगे कार से
राजेंद्रनगरटर्मिनल पर जल्द ही प्लेटफार्म के नजदीक तक आपकी कार जाएगी। यह संभव होगा प्रीमियम कार पार्किंग से। अप्रैल या मई तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। फिलहाल टर्मिनल के बाहर पूरब साइड की खाली जमीन पर प्रीमियम कार पार्किंग बन रही है। दानापुर रेल मंडल के एक अधिकारी के अनुसार- पार्किंग एरिया को डेवलप करने की योजना पहले से थी पर एजेंसी टर्न अप नहीं होने से देरी हुई। पटना जंक्शन के महावीर मंदिर साइड में भी प्रीमियम कार पार्किंग शुरू करने की योजना है। पर एरिया डेवलप नहीं रहने के कारण यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। यानी पटना जंक्शन पर भी प्रीमियम पार्किंग शुरू हो जाने पर यात्री एक नंबर प्लेटफॉर्म तक अपनी कार ले जा सकेंगे।
राजेंद्रनगर टर्मिनल
{ प्रीमियम कार पार्किंग में कार पार्क करने वालों की पार्किंग के अंदर से ही प्लेटफॉर्म पर सीधी एंट्री हो जाएगी।
{ ऐसी व्यवस्था रहेगी कि यात्रियों की कार प्लेटफॉर्म के एकदम नजदीक तक जाएगी, उसके बाद वापस पार्किंग में खड़ी होगी।
{ पार्किंग एरिया में कंप्युटराइज्ड बैरियर सिस्टम रहेगा, इस तरह की व्यवस्था ज्यादातर एयरपोर्ट प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रहती है।
{ यानी बगैर टिकट जांच हुए किसी भी वाहन की प्रीमियम पार्किंग में एंट्री होगी, वह गाड़ी बाहर जा सकेगी।
{ इस सुविधा के लिए यात्रियों को पहले से ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। हालांकि अभी शुल्क तय नहीं हुआ है।
{ हर तीन घंटे के बाद हर 1 घंटे बाद चार्ज बढ़ता जाएगा।