पंचमी तिथि शनिवार को 10.31 बजे तक
सरस्वती पूजा कल
पटना|वसंत पंचमीशनिवार को मनाई जाएगी। साथ ही सरस्वती पूजा भी। इस दिन शुभ योग बनने के कारण पूजा-अर्चना अति फलप्रद माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार-माघ शुक्ल पंचमी शनिवार 13 फरवरी को वसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाना शास्त्रसम्मत है। पंचमी तिथि शनिवार को 10.31 बजे तक रहेगी। माता सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा श्री पंचमी की सालाना पूजा, हनुमान ध्वजा रोहण आदि प्रात: काल से ही शुरू हो जाएगा। इस बीच गुरुवार को भी राजधानी आसपास के इलाके में सरस्वती पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में दिखीं। ज्योतिषाचार्य डॉ. राजनाथ झा के अनुसार- इस धर्मशास्त्रीय वचन के आधार पर 13 फरवरी को प्रात: काल पंचमी तिथि है।