स्कूलों में बैन करें मोबाइल, स्कूटी-बाइक से अाएं विद्यार्थी
बच्चोंके बीच वाट्सएप के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए डीएम संजय अग्रवाल ने सभी निजी स्कूलों को मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिया है। स्कूलों को सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चे स्कूटी या बाइक से स्कूल आएं। वह समाहरणालय में निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ विमर्श बैठक में बोल रहे थे।
एसएमएससे दें सूचनास्कूलों कोअभिभावकों से सीधे संपर्क करने के उपायों के बारे में बताया। एसएमएस के जरिए आपातकालीन सूचना देने, बच्चों की अनुपस्थिति अन्य सूचनाएं देने के लिए बल्क एसएमएस प्रणाली विकसित करने को कहा। वेबसाइट को अपडेट रखने की भी सलाह दी। अभिभावकों विद्यार्थियों के लिए पर्सनलाइज्ड लॉगइन की सुविधा देने की भी बात कही।
स्कूलाें के प्राचार्यों के साथ बैठक करते डीएम संजय कुमार अग्रवाल।
डीएम ने 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का पालन नहीं करने वाले स्कूल बसों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। समय-समय पर स्कूल बसों निजी बस सर्विस के ड्राइवरों खलासी के लिए कार्यशाला आयोजित करने की सलाह दी। सभी निजी वाहनों का डाटा तैयार करने को कहा, ताकि आपातकाल में उनसे संपर्क किया जा सके। बेली रोड, अशोक राजपथ पाटलिपुत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए इन इलाके के स्कूलों को पांच से दस बसों को ही एक साथ छोड़ने का आदेश दिया। साथ ही इन स्कूलों को आपस में खुलने बंद होने के समय के बीच अंतराल तय करने को कहा है।
सुरक्षा की हो व्यवस्था
बच्चेंस्कूल परिसर में सुरक्षित हों, इसके लिए स्कूल कैंपस सीसीटीवीयुक्त हो। इसकी रेगुलर मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया गया। हर स्कूल कम से कम पंद्रह दिन का सीसीटीवी फुटेज रखेंगे। गृह विभाग से मान्यता प्राप्त एजेंसियों के सुरक्षाकर्मियों की ही सेवा लें, यह सलाह भी स्कूलों को दी। भूंकप जैसे आपदा के समय बच्चे भयभीत हों, इसके लिए स्कूलों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने को कहा गया। स्कूलों में अग्निशामक प्राथमिक उपचार की उचित व्यवस्था हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया।
डीएम ने इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन आयोजित करने की सलाह दी। उन्होंने बेहतर करने वाले स्कूलों को प्रशासन की ओर सम्मानित करने की भी घोषणा की।
प्राइमरीसेक्शन 8 बजे के बाद खुले
डीएमने स्कूलों को प्राइमरी सेक्शन सुबह 8 बजे के बाद ही खोलने को कहा है। अभिभावकों के लिए स्कूलों को मोबाइल एप्प विकसित करने को भी कहा। उन्होंने वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने के लिए भी स्कूलों को प्रोत्साहित किया।