पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सचिवालय के सभी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

सचिवालय के सभी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासभवन में पिछले दिनों हुई आगजनी की घटना के बाद सचेत हुई सरकार ने सचिवालय के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का आदेश दिया है। साथ ही सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बचाव आग बुझाने वाले यंत्रों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। होमगार्ड अग्निशमन सेवा के डीजी पीएन राय की अध्यक्षता में सभी विभागों के आपदा नोडल पदाधिकारियों की बैठक में आग से बचाव के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में लगी आग के बाद मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने होमगार्ड और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक को सभी नोडल पदाधिकारियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया था।

बैठक में निर्णय लिया गया कि फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान भवन निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग और बिजली विभाग के पदाधिकारियों की मदद ली जाएगी। सभी भवनों से निकलने के लिए आपातकालीन गेट को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके। भवनों में लटक रहे बिजली के तारों को ठीक करने का आदेश दिया गया है, ताकि शार्ट सर्किट के कारण होने वाली आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। सचिवालय के गलियारों से कचरा गैर जरूरी सामान को हटाने और इसे साफ रखने का निर्देश दिया गया। कर्मचारियों की ट्रेनिंग अलग-अलग ग्रुप में दी जाएगी। जल्द ही अधिवेशन भवन में ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

^सचिवालय में तार के झूलने के कारण कर्मचारियों को हर समय डर रहता है कि कहीं शॉर्ट सर्किट हो जाए। सचिवालय की संरचना में ऐसा बदलाव किया गया है कि कर्मचारियों को लगता है, जेल में हैं। किसी प्रकार की आपदा जैसी स्थिति में लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले वर्ष भूकंप के दौरान इस प्रकार की स्थिति दिखी थी। मुख्य सचिव स्तर तक इसकी शिकायत की गई है। स्वास्थ्य विभाग के हादसे से सबक लेते हुए विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए। -नित्यानंदसिंह, बिहार सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी

उधोग विभाग में अव्यवस्थित बिजली के तार के साथ टेलीफोन का तार। तारों के इस जाल के कारण कर्मचारी हादसे की आशंका से हमेशा सहमे से रहते हैं।

खबरें और भी हैं...