आरा में भोज खाने से 60 बीमार
क्राइम रिपोर्टर | आरा /उदवंतनगर
उदवंतनगरथाना के दक्षिण एकौना गांव में बुधवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में मंडपाच्छादन के दौरान भोज खाने से 60 लोग बीमार पड़ गए। घर लौटने के बाद अचानक कै-दस्त शुरू होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित लोगों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक समेत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं बच्चे हैं। तीन को पटना रेफर किया गया है। डॉक्टर इसे फूड प्वाइजनिंग का केस बता रहे हैं। 36 से अधिक लोगों का इलाज पियनिया एकौना पावरग्रिड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।