आरोपी के घर से मिली एके-47 राइफल
राघोपुरके बाहुबली बृजनाथी सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आराेपी सुबोध राय के घर में छापेमारी कर एक मॉडीफाइड एके-47 डेढ़ दर्जन कारतूस जब्त किया है। कच्ची दरगाह मोड़ स्थित घटनास्थल से लगभग सौ गज दूर स्थित सुबोध के घर में छापेमारी की गई। 5 फरवरी को बृजनाथी की हत्या इस हथियार से की गई इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। पुलिस इसे एफएसएल जांच में भेजेगी तब खुलासा हो पाएगा। इधर घटना के एक सप्ताह बाद भी नामजद मुन्ना सिंह, रणविजय सिंह उर्फ बबलू सिंह, सुबोध राय और सुनील राय को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सुबोध के घर से बरामद एके-47 नहीं है। 315 बोर राइफल को मोडिफाई किया गया है।
इश्तेहार चिपकाने का वारंट लेगी पुलिस
पुलिसने चारों को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लिया था लेकिन गुरुवार को भी किसी की ना तो गिरफ्तारी नहीं हुई और ना ही किसी नामजद ने सरेंडर किया। शुक्रवार को पुलिस गिरफ्तारी वारंट लौटा कर चारों के घरों पर इश्तेहार चिपकाने के लिए वारंट लेगी। अगर इश्तेहार वारंट पुलिस को मिल जाएगा तो शुक्रवार को पुलिस इन चारों के घरों पर भगोड़ा होने का इश्तिहार चस्पा कर देगी।