पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कन्हैया की गिरफ्तारी पर एआईएसएफ का प्रदर्शन

कन्हैया की गिरफ्तारी पर एआईएसएफ का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएनयूमें देश विरोधी नारे लगने के मामले में जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में एआईएसएफ ने शनिवार को पटना में प्रदर्शन किया। एआईएसएफ ने पटना विवि के गेट पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाया।

राज्य अध्यक्ष निखिल कुमार झा ने कहा कि हमारा संगठन देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाला पहला छात्र संगठन है। कन्हैया एआईएसएफ को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एक साजिश के तहत कन्हैया को फंसाया गया है। जिला सचिव रूपेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं गृह विभाग से मामले में हस्तक्षेप करते हुए कन्हैया को रिहा करवाने की मांग की। प्रदर्शन में राहुल कुमार, सुशील उमाराज, प्रभात यादव, चंदन कुमार, पुष्पेंद्र प्रणय, परवेज अशरफी, साजन झा, विद्यानंद, रंजीत पंडित, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...