फर्जीवाड़ा कर सिपाही में बहाल हुआ युवक गिरफ्तार
पटना। दूसरेको सिपाही भर्ती की परीक्षा में सिपाही में बहाल हुए युवक नीतीश कुमार को हवाई अड्डा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे साहबपुर कमाल, बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर वहां से पटना के लिए रवाना हो चुकी है। दरअसल वर्ष 2013 में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में वह सिपाही पर बहाल हो गया था। जांच में पता चला था कि उसने किसी दूसरे को परीक्षा में बैठाया था। इस बाबत आयोग ने नीतीश पर हवाई अड्डा थाने में उसपर प्राथमिकी कांड सं. 182/13 दर्ज कराई थी। हवाई अड्डा थानेदार गुलाम सरवर ने उसके गिरफ्तार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे रविवार को पटना लाया जाएगा।