पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • रेल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएं:जीएम

रेल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएं:जीएम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मध्य रेल के जीएम आदित्य कुमार मित्तल ने शनिवार को मुगलसराय मंडल के आरा-सासाराम रेलखंड का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं पर जोर दिया और कई जगह इसकी शुरुआत भी की।

खासतौर से आरा-सासाराम रेलखंड के बीच छोटे-बड़े स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक, स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय रेलवे कॉलोनियों का गहन निरीक्षण किया। जीएम ने गड़हनी और पीरो के बीच बृहत् पुल संख्या 56 और लघु पुल संख्या 85 का भी निरीक्षण किया। गड़हनी और पीरो के बीच मानवरहित समपार संख्या 20/सी/ई और पीरो-बिक्रमगंज के बीच स्थित समपार संख्या 45/सी/टी का गहन निरीक्षण करते हुए संरक्षा मानकों के अनुपालन का जायजा लिया।

सासाराम स्टेशन पर एलटीआईडीएस सिस्टम चालू किया गया। गड़हनी, पीरो और सासाराम में कुछ लोगों ने महाप्रबंधक से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत भी कराया। मौके पर पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय के मुख्य विद्युत इंजीनियर एमके माथुर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर पीके मिश्रा, मुख्य परिचालन प्रबंधक दीपकनाथ, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक महबूब रब, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर एएन झा, वित्त सलाहकार मुख्य लेखाधिकारी एसके मल्लिक, मुख्य कार्मिक अधिकारी सुशांत झा, मुख्य सुरक्षा आयुक्त हरानंद, भंडार नियंत्रक एसके राय, मुख्य संरक्षा अधिकारी के मुखोपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक आदि भी थे।

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आदित्य कुमार मित्तल ने मुगलसराय मंडल के आरा-सासाराम रेलखंड के निरीक्षण के दौरान कर्मी से पूछताछ की।

रेलकर्मी हुए पुरस्कृत

जीएमने पीरो-बिक्रमगंज के बीच गैंग यूनिट नंबर 3 को संरक्षा के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सामूहिक रूप से 18 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा संरक्षा, परिचालन और इंजीनियरिंग विभागों के कुछ कर्मियों को उनके उल्लेखनीय कार्य निष्पादन के लिए पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...