बंदर ने ली महिला की जान
खुसरुपुर। बंदरोंके आतंक के कारण एक महिला की मौत हो गई। घटना नगर के नीमतल की है। मालती देवी (55) के बेटे की शादी 16 फरवरी को होने वाली थी। इसी की तैयारी में मालती देवी अपने घर की छत पर गईं जहां बैठे बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। हमला से घबरा कर मालती देवी सीढ़ी पर ही गिर पड़ीं जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। उन्हें पटना ले जाया गया परंतु ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। खुसरुपुर में पिछले दो-तीन सालों से बंदर के आतंक से लाेग काफी परेशान हैं। लोग कई बार वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की गुहार लगाई पर कुछ हुआ।