पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इश्तेहार के लिए दिया आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| बृजनाथीहत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी का वारंट पटना पुलिस ने कोर्ट को लौटा दिया है। साथ ही इश्तहार जारी करने का आवेदन दे दिया है। इसके तहत पहले कोर्ट से वारंट का आवेदन दिया गया था। अब इश्तहार की अपील की गई है। इश्तहार का आदेश मिलने के बाद आरोपियों के घरों में पुलिस इश्तहार लगाएगी। इसके आगे की प्रक्रिया कुर्की जब्ती की होगी। परिजनों के बयान पर पुलिस ने हमलावरों से मिलते-जुलते कुछ लोगों को उठाया है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए कानूनी प्रक्रिया निपटाई जा रही है। सभी प्रयासों के बावजूद पुलिस बृजनाथी के किसी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

खबरें और भी हैं...