पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एम्स में जल्द खुलेगा हेल्थ कम्युनिटी सेंटर

एम्स में जल्द खुलेगा हेल्थ कम्युनिटी सेंटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको पटना एम्स में दिल्ली स्थित डाटा एनालिटिक्स के तत्वाधान में डॉक्टरों पत्रकारों के बीच कार्यशाला हुआ। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं पर भारत का पहला डेटाबेस तैयार करने के लिए विचार व्यक्त किए गए। आयोजन न्यूयॉर्क टाइम्स, विश्व स्वास्थ्य संगठन और टीसीएस ,एम्स पटना, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल , पारस अस्पताल और ग्लोबल खोजी पत्रकारिता नेटवर्क ( वाशिंगटन) के संयुक्त प्रयास से किया गया। एम्स के निदेशक डॉ गिरीश सिंह ने कहा की एम्स में जल्द ही पब्लिक हेल्थ कम्युनिटी सेंटर खोला जाएगा। जो डाटा बोटा पर आधारित होगा। एक साथ स्वास्थ्य के मुद्दों को हल करने और साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए पटना एम्स प्रय|शील है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाल मृत्यु दर रोकने के लिए एम्स समेत अन्य चिकित्सा संस्थान प्रयासरत हैं। राज्य में शिशु मृत्यु दर में पिछले 10 वर्षों में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसमें 60 से अधिक डॉक्टरों, डेटा शोधकर्ताओं अस्पताल प्रशासकों और पत्रकारों ने भाग लिया। मौके पर सय्यद नजाकत, एडिटर इन चीफ, डाटा लीड्स एंड सीआईआई, मिनती चकलानवीस, पटना वीमेंस कॉलेज की मास कम्युनिकेशन हेड, डॉ. विवेकानंद झा, डॉ घनश्याम सेठी, पारस अस्पताल पटना के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार सिन्हा , अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉ कारण ठाकुर , डॉ साधना शर्मा , डॉ एसबी भट्टाचार्या ने डाटा बोटा पर आधारित जानकारी प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीरज अग्रवाल ने किया

aiims

खबरें और भी हैं...