पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सास, ससुर पर किया एसिड अटैक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | पटना/बिहटा

बिहटाथाने के परेव गांव में रविवार को एक दामाद ने अपने ससुर, सास और साले पर एसिड से हमला कर दिया। घटना दामाद गौतम कुमार के घर हुई। सास सावित्री देवी और ससुर विजय प्रसाद बुरी तरह झुलस गए। साले के शरीर पर भी छींटे पड़े हैं। विजय सावित्री का इलाज बिहटा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इस सिलसिले में गौतम की प|ी खुशबू ने बिहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि दहेज को लेकर पति मुझसे मारपीट कर रहे थे। इसकी जानकारी मां-बाप भाई को मिली। तीनों बचाने के लिए आए। तीनों को देख पति आगबबूला हो गए। पति ने मेरे मां-बाप के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उन लोगों ने विरोध किया, तो मेरे पति ने एसिड से हमला कर दिया। पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।

वैसे चर्चा है कि एक साल पहले गौतम अपनी साली को लेकर फरार हो गया था। कहा जा रहा है कि गौतम ने उससे शादी कर ली है। वेलेंटाइन डे के दिन गौतम पास में ही स्थित ससुराल से साली को लाने गया था। लेेकिन सास, ससुर और साले ने विरोध कर दिया। इसके बाद गौतम वहां से घर लौटा और प|ी खुशबू के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर सास, ससुर और साले उसके घर पहुंचे। इतने में गौतम ने इन लोगों पर एसिड से अटैक कर दिया। गौतम की ससुराल उसी गांव में उसके घर के पास है।

खबरें और भी हैं...