पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • दूसरे हफ्ते में ही फरवरी अंत जैसी गर्मी

दूसरे हफ्ते में ही फरवरी अंत जैसी गर्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीसहित प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान अभी ही गर्मी का अहसास करा रहा है। आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान की जो स्थिति होती थी, वैसी दूसरे हफ्ते में ही महसूस हो रही है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक ऊपर पहुंच चुका है। कम बारिश के बाद कमजोर सर्दी झेल चुका बिहार अब तेज गर्मी झेलने को तैयार है। यदि आंकड़ों पर ध्यान दें, तो इस वक्त बिहार का अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता था, जो 30 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है।

दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल

मौसमविज्ञान केंद्र के निदेशक आरके गिरि बताते हैं कि हिमालय सहित देश के उत्तरी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण बिहार में बादल छा सकते हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल दिखेंगे। 16 फरवरी को अधिक बादल छाने की संभावना है। इस दौरान तापमान थोड़ा गिर सकता है, लेकिन 18 फरवरी के बाद फिर से तापमान ऊपर चढ़ेगा।

शहर अधिकतम तापमान (कितना अधिक)

पटना31.4(6)

गया 30.2(4)

भागलपुर 31.0(4)

पूर्णिया 30.3(4)

मुजफ्फरपुर 28.4(4)

सुपौल 28.9(4)

वर्ष तारीख तापमान

201614 फरवरी 31.4

2015 25 फरवरी 32

2013 28 फरवरी 30

2012 24 फरवरी 32

2011 15 फरवरी 30

2010 25 फरवरी 30

2009 25 फरवरी 32.2

खबरें और भी हैं...