पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आईजीआईएमएस में बीओजी की बैठक 27 को, स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद

आईजीआईएमएस में बीओजी की बैठक 27 को, स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | आईजीआईएमएसमें बीओजी की बैठक 27 फरवरी को होगी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, वित्त विभाग के अधिकारी, आईजीआईसी के निदेशक डॉ. हरेन्द्र कुमार, पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमरकांत झा अमर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे। सरकार बनने के बाद पहली बार स्वास्थ्य मंत्री बैठक में शामिल होंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष संस्थान के विकास, कई लंबित मांगों पर विचार, प्रोन्नति एवं अन्य कई पहलुओं पर विचार किया जाएगा। साथ ही मरीज हित से जुड़े कई सुविधाओं पर विचार भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...