पटना- पदाधिकारियों के कामकाज की मासिक समीक्षा करेगी युवा कांग्रेस
प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों के कामकाज की मासिक समीक्षा करने की घोषणा की है। रविवार को युवा कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश युवा अध्यक्ष कुमार आशीष ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में राजधानी में युवा कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा, राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री और विधायक हिस्सा लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव वीर दविंदर सिंह सिद्धू, दानिश रफीक, मंजीत आनंद साहू, मानस रंजन, पवन कुमार, मृणाल अनामय, नीरज कुमार, विक्रम सिंह, दौलत इमाम, राजीव कुमार, चुन्नू सिंह आदि मौजूद थे। पवन कुमार और नलिनी रंजन झा को प्रदेश महासचिव तथा राकेश यादव, समीर कुमार डीकेश, रतिकांत झा, नुनु बाबू मालाकार, अमित कुमार और प्रभाकर झा को सचिव मनोनीत किया गया।