पटना- जहानाबाद के कई नेताओं ने ली रालोसपा की सदस्यता
जहानाबाद जिले के विभिन्न दलों के नेताओं ने रविवार को रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में रामाश्रय कुमार वर्मा, दिनेश यादव, मनोज कुमार, सोनू कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, सत्य रंजन कुमार वर्मा प्रमुख थे। मौके पर ललन पासवान, शंभू कुशवाहा, मोहन यादव मनोज लाल दास मनु मौजूद थे।