पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | पटना/ पालीगंज

चंदकट्ठा जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने 13 वर्ष के किशोर सुनील कुमार का पहले अपहरण किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मौत के घाट उतारने के बाद शव को पुनपुन नदी के किनारे पेड़ से लटका दिया। सुनील सिगाेड़ी थाना के पतरिंगा गांव निवासी लालू महतो का बेटा था। जहां पर शव मिला है, वह स्थान गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील की मां शकुंतला देवी के बयान पर सिगोड़ी थाना में लालू महतो के गोतिया लीलाधर महतो, जोगेंद्र महतो, राजकिशोर महतो, शोभाकांत महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लीलाधर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है। सुनील के पिता मंगलवार को गांव से किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।

गांव के पास से जमीन के लिए लालू महतो का पट्टीदारों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार उन लोगों के बीच झड़प भी हुई थी। मंगलवार को लालू महतो गांव से बाहर गए थे। बुधवार को सुबह सुनील गांव के बाहर शौच करने गया था। इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे अपहरण कर गायब कर दिया। सुनील जब घर नहीं लौटा, तो मां और उसके परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शाम में जब ग्रामीण गांव से बाहर शौच करने गए तो देखा कि पेड़ से किसी का शव लटक रहा है। पेड़ के पास जब गए तो वहां सुनील का शव था। उसके बाद पूरे गांव में यह खबर फैल गई।

^पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आराेपितों को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस की छापेमारी करने में जुटी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मनुमहाराज, एसएसपी

खबरें और भी हैं...