पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • भाजपा नेता अविनाश हत्याकांड के नामजद आरोपी ने किया सरेंडर

भाजपा नेता अविनाश हत्याकांड के नामजद आरोपी ने किया सरेंडर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |भाजपा नेताअविनाश उर्फ नागा हत्याकांड के आरोपी प्रकाश लाल गुप्ता उर्फ पुजारी ने बुधवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट निकला था। इसी मामले में एक और आरोपी रविशंकर गुप्ता उर्फ रवि ने 22 जनवरी को सरेंडर किया था। 6 अगस्त, 2015 की सुबह कदमकुआं के दलदली में घर के पास ही उनकी हत्या कर दी गई थी।चुनावी मौसम में विपक्षी दलों ने नागा की हत्या पर सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला था। तत्कालीन एसएसपी विकास वैभव ने 25 सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। अविनाश के भाई के बयान पर पूर्व वार्ड पार्षद पन्ना लाल गुप्ता, ज्योति गुप्ता, दर्शन, पुजारी, रविशंकर समेत कइयों को नामजद किया गया था।

खबरें और भी हैं...