पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मोबाइल छीनकर ओएलएक्स के जरिए बेचा, आरोपी अशोकनगर से गिरफ्तार

मोबाइल छीनकर ओएलएक्स के जरिए बेचा, आरोपी अशोकनगर से गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | डाकबंगलारोड में महिला पत्रकार का मोबाइल छीनने के बाद इसे ऑनलाइन वेबसाइट ओएलएक्स के जरिए बेचने वाले अशोक नगर रोड नंबर-1 निवासी राहुल शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने सितंबर में यह छिनतई की थी। ओएलएक्स के जरिए उसने राम कृष्णानगर के अजीत नामक युवक को मोबाइल बेचा था। पुलिस अजीत तक पहुंची और मोबाइल को बरामद कर लिया। उसकी निशानदेही बुधवार को पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसका आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने ऐसे कितने मोबाइल बेचे हैं।

खबरें और भी हैं...